गोड्डा सभा

दीपिका पांडे सिंह के चाचा ससुर के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के चाचा ससुर के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने उनके खिरौंधी आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Published

on

खिरौंधी (गोड्डा): राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह के चाचा ससुर मांधाता प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने महगामा विधानसभा के खिरौंधी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री कमलेश ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ईश्वर से इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “परिवार में किसी प्रिय सदस्य के जाने से जो रिक्त स्थान बनता है, उसकी पूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में आपके साथ खड़ा है।”

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह, आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, मीडिया चेयरमैन सतीश मुजनी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संजय कुमार, गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

इससे पूर्व सभी नेता गिरिडीह स्थित नवजीवन अस्पताल पहुंचे, जहां कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह इलाजरत हैं। वहां नेताओं ने श्री सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिजनों से ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

देवघर में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता श्री हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर भी कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

Click to comment

Trending

Exit mobile version